home page

SIRSA में फतेहाबाद ब्रांच नहर की 26 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित बंदी के कारण पेयजल आपूर्ति के मौजूदा समय में बदलाव

 | 
Changes to the current drinking water supply schedule in Sirsa due to the scheduled closure of the Fatehabad Branch Canal until October 26, 2026

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, SIRSA में फतेहाबाद ब्रांच नहर की 26 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित बंदी के कारण पेयजल आपूर्ति के मौजूदा समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के एक्ससीएन सुरेंद्र नुहिया ने बताया कि पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्टोरेज टैंक में उपलब्ध पानी का उचित प्रबंधन करने तथा पानी की कमी से बचने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति का संशोधित समय निर्धारित किया है।

इसके अनुसार, सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक तथा शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं परिसर में रहने वाले सभी निवासियों से निर्धारित समय-सारणी का पालन करने और पेयजल का यथासंभव संरक्षण करने की अपील की है। सभी से आग्रह किया गया है कि रसोई, बागवानी, पौधरोपण, वाहनों की धुलाई सहित अन्य कार्यों में पानी की अनावश्यक बर्बादी से बचें।