home page

बीएमएस के 21वें अखिल भारतीय अधिवेशन में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे चरणजीत वर्मा

 | 
Charanjeet Verma will represent Sirsa district in the 21st All India Convention of BMS

mahendra india news, new delhi
 भारत के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 21वां अखिल भारतीय अधिवेशन आगामी 6, 7 एवं 8 फरवरी को ओडिशा के पवित्र तीर्थ नगरी पुरी में आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री चरणजीत वर्मा करेंगे, जो जिले के श्रमिकों के लिए गौरव की बात है। इस अधिवेशन का मुख्य उद्घाटन बीएमएस के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या की अध्यक्षता में होगा। अधिवेशन का उद्घाटन ओडिशा सरकार के खेल मंत्री डा. मनसुख मंडाविया करेंगे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) नई दिल्ली की निदेशक मितिको मियामोटो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।


अधिवेशन के दौरान बदलते वैश्विक श्रम परिदृश्य में श्रमिक आंदोलनों की भूमिका पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी करेंगे। इस संगोष्ठी में 15 विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिससे सम्मेलन का अंतरराष्ट्रीय महत्व और अधिक बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त ट्रेड यूनियन आंदोलन, महिलाओं की भागीदारी, चुनौतियां एवं अवसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय संगोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी।

इन संगोष्ठियों में ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिडा एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर विशेष रूप से सम्मिलित होंगी। भारतीय मजदूर संघ का यह अधिवेशन श्रमिक सम्मान से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सिरसा जिले का इस राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व होना जिले के श्रमिक वर्ग एवं संगठन की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now