पंचायत से नगर परिषद में शामिल चत्तरगढ़ के विकास में नहीं होगी कमी, वार्ड - एक में होगा नई गलियों का निर्माण
mahendra india news, new delhi
वरिष्ठ BJP नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा में किसी भी वार्ड से विकास के मामले में भेदभाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की सोच सकारात्मक है। वे सिरसा के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सिरसा के चत्तरगढ़ पट्टी गांव को नगर परिषद में शामिल किया गया है, वहां भी विकास के कार्य करवाए जाएंगे।
गोबिंद कांडा सिरसा के वार्ड नंबर 1 स्थित चत्तरगढ़ के निरंकारी मोहल्ला में गली निर्माण कार्य शुभारम्भ करवाने पहुंचे थे। लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस गली का उद्घाटन वार्ड की पार्षद आरती रंगा एवं वार्ड की छोटी बच्ची कशिश द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन श्री शांति स्वरूप भट्टी जी सहित पार्षद राजन शर्मा जी, पार्षद हेमकांत शर्मा , जसपाल सिंह , जोगिंद्र सिंह, पार्षद सनप्रीत सिंह, पार्षद बलविंद्र सिंह, पार्षद विक्रम सैनी, पार्षद अंग्रेज बठला सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
क्षेत्रवासियों ने गली निर्माण कार्य के शुरू होने पर खुशी जताई।
गोबिंद कांडा ने आश्वस्त किया कि इस वार्ड का भरपूर विकास करवाया जाएगा। पहले भी करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं, नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि कई टेंडर लगाए गए हैं। शहर का भरपूर विकास होगा।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि दीपक सेठी, पूर्व पार्षद रोहतास वर्मा , प्रवीण कुमार, चंद रोशन लाल, योगेश, राजेश, दीनू प्रसाद, ख्यालीराम, लक्ष्मण सोनी, प्रीति सेतिया, दीपा शर्मा, गायत्री तारावती, विशाल शर्मा, शुभम सर्राफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
