home page

आज पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले जान लें नए भाव, 17 नवंबर की रेट लिस्ट जारी

 | 
Check the new prices before filling up on petrol and diesel today; the rate list for November 17 has been released

mahendra india news, new delhi
17 नवंबर को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दीं  सरकार के इस फैसले का घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि टैक्स में बदलाव केवल विदेश भेजे जाने वाले ईंधन पर किया गया है। देश के भीतर इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले मौजूदा टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार ने सोमवार देर रात डीजल और हवाई ईंधन यानी ATF पर विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया। घरेलू बाजार में बेचे जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। ग्लोबल मार्केट में आज सुबह ब्रेंट क्रूड 92.44 डॉलर प्रति बैरल के पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 3.55 प्रतिशत की बड़ी गिरावट थी। वहीं, अमेरिकी क्रूड WTI 85.28 डॉलर प्रति बैरल पर था।

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.20

कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 | डीजल ₹99.82

 

चेन्नई: पेट्रोल ₹107.76 | डीजल ₹99.55

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.82 | डीजल ₹98.78

 

हैदराबाद: पेट्रोल ₹116.15 | डीजल ₹104.23

मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 | डीजल ₹97.83