home page

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे देखे रिजल्ट

Haryana Board of School Education declared the result of class 10th, check the result like this
 | 
Check your Haryana Board of School Education Class 10th marksheet directly from this link
mahendra india news, new delhi

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणा जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणा की मार्कशीट इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की नियमित और मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार द्वारा जारी किए गए नतीजों में इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।


बोर्ड की इस परीक्षा में नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 89.60 रहा, जबकि मुक्त विद्यालय (फ्रेश) का परिणाम 11.17 फीसद दर्ज किया गया। जिलों के प्रदर्शन में चरखी दादरी ने प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं नूंह जिले का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा।

इसमें छात्राओं का पास 91.64 फीसद रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 87.69 फीसद रहा। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले 3.95 फीसद अधिक पास फीसद हासिल कर बढ़त बनाई। वहीं, परिणाम प्रतिशत 92.45 फीसद के साथ निजी स्कूलों का पलड़ा भारी रहा, जबकि सरकारी स्कूलों के 87.23 फीसद छात्र ही पास हो सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों (90.25 फीसद) ने शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों (87.94 फीसद) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणा जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणा की मार्कशीट इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। Board of School Education Haryana ( हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड) की 10वीं का result  छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now


पहला स्थान: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिरान (भिवानी) की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
दूसरा स्थान: 498 अंकों के साथ 4 परीक्षार्थियों (रोनक, खुशी, अंतु और दीपांशु) ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
तीसरा स्थान: 497 अंकों के साथ 11 विद्यार्थियों ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई।