home page

सिरसा पंचायत भवन पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने किया स्वागत

 | 
Chief Minister Nayab Saini arrived at the Sirsa Panchayat Bhawan, where he was welcomed by senior BJP leader Gobind Kanda

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा के पंचायत भवन में पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने  मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।


 इस दौरान गोबिंद कांडा,  इन्द्रोष गुज्जर, लक्ष्मण राम गुज्जर, हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव भी मौजूद थे।
गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिरसा के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की।
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।