home page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिले के 22 अमृत सरोवरों का वर्चुअल माध्यम से किया उद्धघाटन

 | 
Chief Minister Shri Nayab Singh Saini virtually inaugurated 22 'Amrit Sarovars' in the district

mahendra india news, new delhi

HARYANA के CM नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के 222.97 करोड़ रुपये की लागत से 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया गया, जिसमें सिरसा जिले के 22 अमृत सरोवर भी शामिल हैं। इसी कड़ी में सिरसा के स्थानीय पंचायत भवन में जिला स्तरीय अमृत सरोवर उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा और श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों चेयरमैन ने औपचारिक तौर पर सिरसा जिला के सभी 22 पुनर्निमित तालाबों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीरचंद मेहता, गणेश चावरिया, एक्सईन पंचायती राज गौरव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

इन गांवों के तालाबों का हुआ कायाकल्प 

अमृत सरोवर मिशन के तहत सिरसा जिला के विभिन्न खंडों के गांवों को शामिल किया गया है। जिन मुख्य गांवों के तालाबों का आज उद्घाटन हुआ उनमें प्रमुख रूप से गांव बीरूवाला गुढा, झोरडऱोही, मलड़ी, नेजाडेला खुर्द के दो तालाब, रोड़ी, अहमदपुर दारेवाला, बनवाला, गोदिकां के दो तालाब, जमाल, रूपावास, पन्नीवाला मोटा, बचेर, बनी, केहरवाला, खारियां, मंगालिया, बाजेकां, भावदीन के दो तालाब तथा शाहपुर बेगू का तालाब शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now

इस दौरान चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन सरकार का एक महत्वाकांक्षी विजन है। इसका मुख्य उद्देश्य गांवों के पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार करना है। इन तालाबों को साफ कर इनका सौंदर्यीकरण किया गया है, जिससे न केवल गांवों का पर्यावरण सुधरेगा बल्कि भूमिगत जल स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि ये सरोवर केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कहा कि अमृत सरोवर योजना केवल तालाबों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास का सशक्त अभियान है। प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और अमृत सरोवर मिशन उसी सोच का परिणाम है।

पुराने तालाबों का पुनर्जीवन होने से वर्षा जल का बेहतर संचयन होगा, भूजल स्तर में सुधार आएगा तथा ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल स्रोत उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।