बच्चों को ' ब्रेन रोटिंग' की समस्या व बचाव के प्रति किया जागरूक
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से हुड्डा स्थित शाखा मकान नंबर 1544/20 के परिसर में बोध विषय पर क्विट करो पहल के तहत बच्चों को ' ब्रेन रोटिंग' की समस्या व बचाव के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें युवाओं को बढ़ते डिजिटल के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मोबाइल के संतुलित उपयोग पर बल देते हुए बताया कि अनावश्यक कंटेंट के अत्यधिक प्रयोग से ब्रेन रोटिंग की समस्या उत्पन्न होती है,
जिससे एकाग्रता व निर्णय क्षमता प्रभावित होती है। रोज व सिमरन ने बताया कि समाधान के रूप में सीमित स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया और नियमित डिजिटल ब्रेक अपनाने की सलाह दी गई। सत्या ने बताया कि अत्यधिक फोन उपयोग से ब्रेन के ग्रे मैटर में बदलाव, डोपामिन असंतुलन तथा ध्यान, इमोशनल कंट्रोल व निर्णय क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। प्रिया, नीतू ने ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। नशे से हमारे स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर साध्वी संतोष भारती मौजूद रहीं।
