home page

राजकीय प्राथमिक पाठशाला हांडीखेड़ा में परीक्षाओं में अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित

 | 
news

Mahendra india news, new delhi
 राजकीय प्राथमिक पाठशाला हांडीखेड़ा में परीक्षाओं में अव्वल रहे बच्चों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने की, जबकि बतौर मुख्यातिथि गांव की सरपंच कपिला श्योराण व सरपंच प्रतिनिधि राजेश श्योराण ने शिरकत की। उनके साथ एसएमसी प्रधान बेगराज, स्कूल इंचार्ज धर्मपाल, स्टाफ सुनीता रानी, कलस्टर हैड कृष्णा देवी दड़बी प्रिंसीपल, गुरप्रीत सिंह, अनिल कुमार सहित स्टाफ सदस्य व बच्चे मौजूद थे।

इस मौके पर सरपंच कपिला ने परीक्षाओं में अव्वल रहे बच्चों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और हमेशा मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कपिला श्योराण ने कहा कि इस प्रकारके कार्यक्रमों से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने कहा कि वो खुद एक अध्यापक रहे हैं और बच्चों की हर गतिविधि से भली भांति परिचित हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी अपने आप को किसी से कम न आंकें। इस मौके पर मुख्यातिथियों को भी सिरोपा व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी को लड्डू बांटे गए।

WhatsApp Group Join Now