नाथूसरी चौपटा के संत कबीर स्कूल में बाल दिवस की धूम, बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की ओर से भावना ने कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा और जीवन में सही निर्णय लेने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।
वहीं, नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें तीन टांगों की दौड़, बोरी दौड़, जूते पहनने की दौड़, गुब्बारा दौड़ और बस्ता दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएँ करवाई गईं। बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और खूब आनंद उठाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अम्बेडकर कासनियां ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई दी और उन्हें मेहनत, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
उप-प्रधानाचार्यारिया फुतेला जी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर खेलों, पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को स्वस्थ, आत्मविश्वासी और अनुशासित बनाते हैं। यह आयोजन बच्चों के लिए सीख, सुरक्षा और खुशियों से भरा यादगार अवसर बना।
