home page

बच्चों की पढ़ाई होगी और आसान, सिरसा में शिक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

 | 
Children's learning to become easier; teachers in Sirsa receive special training

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनाज मंडी, सिरसा में आयोजित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) का 11 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। बुधवार को आयोजित अंतिम शिविर में प्राथमिक शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में इन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन नोडल अधिकारी महावीर न्योल एवं संतोष पूनिया के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।

रिसोर्स पर्सन एवं बीआरपी सतविंदर कौर ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों को सरल, रोचक और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखते हुए खेलों, गतिविधियों और दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाए। इससे बच्चों में पढ़ने, लिखने, गणना करने और विषयों को बेहतर ढंग से समझने की क्षमता विकसित होती है। प्रशिक्षण में बाल-केंद्रित शिक्षा, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा बच्चों की व्यक्तिगत सीखने की क्षमताओं को ध्यान में रखकर अध्यापन करने की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। शिक्षकों को प्रेरित किया गया कि वे कक्षा-कक्ष के वातावरण को आनंददायक बनाएं, ताकि बच्चे बिना किसी झिझक के प्रश्न पूछ सकें और सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की दक्षताओं को मजबूत करना है। प्रारंभिक कक्षाओं में भाषा और गणित की मजबूत नींव विद्यार्थियों के भविष्य के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी 11 प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव शिक्षकों को अपनी शिक्षण पद्धतियों में सकारात्मक बदलाव लाने तथा विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।इन प्रशिक्षण शिविरों में के आर पी संजीव झुरिया,परविन्द्र सिंह, नरेन्द्र पारीक, जीनम चौधरी, शशीकांत, गिरीश, रिया, दिव्या, संगीता, सीमा चारू बाला की सभी अध्यापकों को प्रशिक्षण देने में इनकी विशेष भूमिका रही। इस अवसर अंशुल गोयल, सोनिया कटारिया, संतोष सेठी, सुमन कुमारी, रेनू मैहता, उर्मिला, संदीप कुमार, सुरेश कुमार, संजीव बिश्नोई, संजय मैहता, मनीष ख्यालिया, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now