home page

सिरसा में बाल लेखन कार्यशाला: बच्चों ने नाटक और कविता से दिखाई प्रतिभा

 | 
Children’s Writing Workshop in Sirsa: Kids Showcase Talent Through Plays and Poetry

 mahendra india news, new delhi
दी सिरसा स्कूल,सिरसा में माता महादेवी कौशिक बालसाहित्य संस्थान, सिरसा  द्वारा आयोजित 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला के चौथे दिन की शुरूआत 'रास्ता है लंबा भाई ' समूह गीत से हुई। मुख्य संदर्भदाता बालप्रहरी संपादक उदय किरौला ने बच्चों को नाटक 'मोबाइल टन टनाटन' का अभ्यास करवाया तथा डॉ. शील कौशिक द्वारा लिखा नाटक 'धूप का जादू' जाह्नवी, दृशी,बारबी तथा जसमीत ने प्रस्तुत किया। बाल कवि सम्मेलन का अभ्यास मेजर शक्तिराज कौशिक द्वारा करवाया गया।

आज संस्था की सह सचिव नेहा शर्मा ने दशरथ मांझी की कहानी के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित व प्रेरित किया।यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव हरीश सेठी 'झिलमिल' ने बताया कि इस बाल लेखन कार्यशाला में रा.व.मा. विद्यालय सिकन्दरपुर, वैदवाला, नेजाडेला कलां, चतरगढ़पट्टी, खैरपुर, खैरेकां, दी सिरसा स्कूल, विकास हाई स्कूल, डीएवी स्कूल, शाह सतनाम गर्ल्ज स्कूल, नाइन टू वन स्कॉलर हैवन स्कूल के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला में प्रतिभागी बच्चों को प्रतिदिन जलपान की व्यवस्था कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा की जा रही है।

कार्यशाला में कार्यकारिणी सदस्य मेजर शक्तिराज कौशिक, रेणुका अरोड़ा, अंजु डूमरा, रुझान चौधरी, नेहा शर्मा, हरीश सेठी झिलमिल व शिक्षकगण कश्मीर चंद, सुनीता शर्मा, कविता छाबड़ा, भजन लाल,मधुबाला, सुरेंद्र देवी, अभिषेक कौशिक, विष्णु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now