home page

सावन महीने के पावन माह में जन्मी बेटी के लिए चुनें मां लक्ष्मी के यह 5 दुर्लभ और अर्थपूर्ण नाम

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सावन माह का आज चौथा दिन हैं। सावन माह का अलग ही महत्व है। इस माह में भगवान शिव की पूजा जाती है। हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को सुख, समृद्धि, ज्ञान, संपन्नता, सुंदरता और शुभता की देवी माना जाता है।
सावन माह दौरान घर में बेटी का आगमन हुआ है या होने वाला है और कोई अनोखा हिंदू नाम ढूंढ रहे हैं, तो देवी माता लक्ष्मी के इन खूबसूरत नामों पर जरूर गौर करना चाहिए। 

ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि हिंदू प्राचीन ग्रंथों और परंपराओं में मां लक्ष्मी के यह अनोखे नाम सदाबहार होने के साथ अर्थपूर्ण भी हैं और यह नाम काफी कम सुनने को मिलते हैं। यह उन मां बाप के लिए एकदम सही हैं, जो चाहते हैं कि, उनकी बेटी का नाम अनोखा होने के साथ भारतीय संस्कृति से भी जुड़ा हो।


परमात्मिका
परमात्मिका बहुत ही अच्छा नाम हैं। यह नाम मूल रूप से हिंदू कन्या के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह नाम परम चेतना को दर्शाता है। संस्कृत के परमात्मा से निकला शब्द जिसका मतलब सर्व व्यापक होतचा है। इस नाम का सार उस व्यक्ति या शक्ति से है जिसकी मूल भावना या स्वरूप परमात्मा से संबंध रखती है।

WhatsApp Group Join Now


कृतिमा
कृतिमा एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम है, जो रचनात्मकता और कलात्मकता से भरा है। इस नाम वाले लोग स्वभाव से काफी प्रेरणादायक, रचनात्मकता और जुनूनी किस्म के होते हैं। मां लक्ष्मी का यह अनोखा नाम आपकी बेबी गर्ल को दिव्य आभा प्रदान करता है।

शताक्षी
हिंदू धर्म से जुड़ा शताक्षी अत्यंत सुंदर, आध्यात्मिक और देवी स्वरूप वाला नाम है, इसका मतलब 'सौ आंखे वाली' या 'हर ओर से नजर रखने वाली देवी' यह नाम खासतौर से देवी दुर्गा या मां पार्वती से जुड़ा माना जाता है, जो संसार के प्रत्येक कोने पर नजर रखने वाली मानी जाती है।

धारिणी
धारिणी नाम का मतलब पृथ्वी, कीपिंग की रक्षा होता है। धारिणी नाम रखने से आपका बच्ची भी इस नाम के मतलब की तरह व्यवहार करने लगती है। हिंदू शास्त्रों में धारिणी नाम को अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर आप भी अपनी बच्ची का नाम रखने की योजना बना रहे हैं, तो यह नाम काफी शुभ माना जाता है।

भार्गवी
माता लक्ष्मी से जुड़ा भार्गवी नाम आपकी बच्ची के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। हिंदू शास्त्रों में इस नाम का संबंध देवी दुर्गा, मां पार्वती, लक्ष्मी और सुंदरी देवी से जोड़ा जाता है। अगर आप अपनी बेबी गर्ल का नाम भार्गवी रखते हैं, तो वह इस नाम के मतलब की तरह व्यवहार करने लगेंगी।