home page

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 315 बोर के अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चला जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते रोड़ी क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान टी प्वांइट थिराज मंलड़ी रोड़ रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी ।

इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र कुलंवत सिंह निवासी गांव फग्गू, जिला सिरसा को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना रोड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रोड़ी थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

WhatsApp Group Join Now