सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने लाखों रुपए की हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू
सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव करीवाला क्षेत्र से बाइक सवार युवक के कब्जा लाखों रूपए की 34 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक की पहचान जशपाल उर्फ पाला पुत्र साध सिंह निवासी गांव करीवाला, जिला सिरसा के रूप में हुई है ।
उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव करीवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता हुए दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से 34 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
