home page

SIRSA में सीआईए की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल व चार कारतूस के साथ युवक दबोचा

 | 
CIA operation in Sirsa: Youth nabbed with an illegal pistol and four cartridges

Mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मेहना खेड़ा क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और नाकाबंदी के दौरान रानियां से गांव मेहना खेड़ा की ओर जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान राजबीर पुत्र रामजी लाल निवासी गांव मेहना खेड़ा, रानियां के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अवैध हथियार उसे कहां से मिला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच हर पहलू से की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now