home page

सीआईए स्टाफ सिरसा की टीम ने हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू

 | 
CIA Staff Sirsa team arrested two youths from Ding Mandi along with heroin

mahendra india news, new delhi
सिरसा। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में CIA स्टाफ सिरसा की टीम ने डिंग मंडी से बोदीवाला रोड के पास गश्त के दौरान दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 06.52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

CIA SIRSA पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व ते किंग के दौरान डिंग मंडी से बोदीवाला रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को डिंग मंडी की तरफ से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम को सामने देखकर दोनों युवक अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 06.52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रांत उर्फ विक्की पुत्र रामप्रकाश, वार्ड नंबर-4 डिंग मंडी तथा प्रदीप कुमार पुत्र मांगे राम निवासी डिंग, सिरसा के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी अन्य अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ जिले को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।