home page

हरियाणा प्रदेश में विधानसभा सत्र के प्रथम दिन सदन के बाहर झड़प, कई एमएलए को आई चोटें; पूर्व सीएम हुड्डा बोले

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियााणा प्रदेश का मानसून सत्र वीरवार को शुरू होने से पहले ही हंगामा हो गया। विस से पहले कांग्रेस पार्टी के एमएलए ने वीरवार को विधानसभा तक मार्च किया। कांग्र्रेस पार्टी के एमएलए प्रथम दिन काले कपड़े पहनकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। पुलिस ने कांग्रेस एमएलए को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की और बल प्रयोग किया। जानकारी के अनुसार इससे कई विधायकों को चोटें आईं।


प्रदेश के पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि चाहे जंतर-मंतर हो या विधानसभा मार्च, देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके साथ किसी भी तरह का बलप्रयोग संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। जिस तरह पुलिस मुझे और विधायकों को धक्के मार रही थी, ऐसा लग रहा था कि सरकार ने पुलिस की वर्दी में गुंडे भेज रखे थे।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कहा कि नीट पेपर लीक और चढ़ावा चोरी, दोनों ऐसे मुद्दा हैं, जिनसे बीजेपी सरकार लगातार आंख चुराती रही। लेकिन जब विपक्ष ने आवाज उठाई और जनता आंदोलनरत हुई तो सरकार ने जांच व कार्रवाई की खानापूर्ति की।
 

हुड्डा ने मुख्यमंत्री की छाती पर हाथ रखकर बताया कि हमारे साथ इस तरह धक्का मुक्की की गई
 

WhatsApp Group Join Now

सदन की कार्रवाई 20 मिनट के लिए रोकी गई इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विपक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले और सुरक्षाकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत भी की।।
 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में पेश किया शोक प्रस्ताव 

सदन में सर्वसम्मति से पास हुआ शोक प्रस्ताव