हरियाणा में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, लटका मिला फंदे से शव
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के महम क्षेत्र के मामराजपुरा गांव में छात्रा ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि छात्रा रोहतक में कोचिंग भी ले रही थी।
जानकारी के मुताबिक छात्रा अचानक घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में चली गई। कुछ वक्त बाद स्वजनों ने उसे पंखे से रस्सी के फंदे पर लटके हुए देखा। स्वजन उसे तुरंत महम के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन छात्रा के शव को पीजीआइएमएस, रोहतक लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्वजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
