भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा के आवास पर पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी
CM Nayab Singh Saini reached the residence of BJP District President Dabwali Renu Sharma.
mahndra india news
सिरसा। सिरसा दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा के आवास पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने परिवार सहित उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा द्वारा पार्टी के प्रति समर्पित भाव से किए जा रहे कार्र्यों की प्रशंसा की और उन्हें इसी प्रकार और अधिक मेहनत से संगठन की मजबूती के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों की शिकायतें भी सुनी और त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं।
उन्होंने हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को खासकर पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत पर जनता को साधुवाद दिया। सीएम ने कहा कि ये सब पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हो पाया है। उन्होंने प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में सात जिलों में भाजपा को जनता से मिले प्रचंड बहुमत पर कहा कि ये बहुमत सरकार की विकास व विश्वास को साफ दर्शाता है
जनता अब विपक्ष की चिकनी-चुपड़ी बातों को भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास करें, क्योंकि आने वाला समय भाजपा का है। देश व प्रदेश में चहुंओर कमल की कमल होगा। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
