home page

सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन ने किया जिला जेल का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

 | 
mahendra india news, new delhi

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सीएम विंडो की सुनवाई के दौरान सिरसा जेल में उपयोग किए जाने वाले बर्तनों एवं कंबलों के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई। इस संदर्भ में एमिनेंट पर्सन कपिल सोनी एडवोकेट, सुनील बामनिया, विष्णु शर्मा, सुशील सैनी, नीरज सैनी द्वारा जेल का मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बर्तन तथा कंबल दोनों ही उचित स्थिति में थे।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जेल अधीक्षक जसवंत के साथ बैरक, रसोई घर कैंटीन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी मूलभूत सुविधाएं आवश्यकतानुसार पर्याप्त एवं सुव्यवस्थित पाई गई। भोजन का सेवन कर तथा आरओ का पानी पीकर भी जांच की गई और सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। सिरसा जेल के कैदियों द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का भी अवलोकन किया गया। जेल अधीक्षक जसवंत के कार्यों की सराहना की गई, जिन्होंने कैदियों के पुनर्वास के साथ-साथ उत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।