कॉकरोच जनता पार्टी: कॉकरोच पार्टी के फाउंडर को युवकों ने जड़े दिए रेपटा, जयपुर में प्रदर्शन कर रहे थे अभिजीत दीपके
राजस्थान की बड़ी खबरों में जयपुर से हैं। यहां पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर 2 युवकों ने अचानक हमला कर दिया। भीड़ में से दो युवकों ने निकलकर अभिजीत दीपके को थप्पड़ (रेपटा मार दिया) मार दिया।
बता दें कि अभिजीत दीपके जयपुर में नीट पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच भीड़ में से दो युवक निकले और उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर पर थप्पड़ मारने शुरू किए। पार्टी के समर्थकों ने दोनों युवकों को पकडक़र पीटा।
आपको बता दें कि पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सोमवार के दिन जयपुर में नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर लेकर प्रदर्शन करने आए थे। यह प्रदर्शन शहीद स्मारक पर हुआ। इस प्रदर्शन जरिए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
