home page

हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में आज ठंड-कोहरे का अलर्ट, इन प्रदेशों में बरसात की चेतावनी

 | 
Cold and fog alert issued today in Haryana, Rajasthan and other states, along with rain warning in these states
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में शुक्रवार यानि 9 जनवरी 2025 को भी बदलाव रहेगा। वैसे देखे तो कई हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी सख्त बना हुआ है। एक तरफ जहां बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बन रहा है, वहीं उत्तर और मध्य देश में ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं।

बहु मौसम संबंधी चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभ्भाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर गहन अवदाब बना हुआ है। दूसरा, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5-7 दिनों के दौरान और मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ अलग-अलग हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के काफी आसार हैं।

9 जनवरी, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना अवदाब पिछले 6 घंटों में लगभग 15 किमी/घंटा की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए डीप डिप्रेशन में बदल गया है।


यह श्रीलंका के पोत्तुविल से लगभग 420 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, बट्टिकलोआ से 470 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से करीब 1020 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

यह डीप डिप्रेशन अगले 36 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 9 जनवरी 2026 की शाम या रात के समय श्रीलंका के तट को हम्बनटोटा और कलमुनई के बीच पार करने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है, जो समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊँचाई पर स्थित है।


इसके अलावा, सबट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जिसमें 12.6 किमी की ऊँचाई पर हवाओं की गति लगभग 140 नॉट्स दर्ज की गई है। वहीं, त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु के कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। 10 जनवरी को तमिलनाडु में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं, 10 जनवरी को केरल में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।


अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सुबह के समय पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना बनी हुई है।


पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। वहीं, 9 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की संभावना है। 9 जनवरी को उत्तराखंड, मेघालय और राजस्थान के कुछ इलाकों में पाले (ग्राउंड फ्रॉस्ट) की स्थिति भी बन सकती है