home page

हरियाणा में प्रदेश में बढ़ेगे कलेक्टर रेट, एक अप्रैल से महंगा होगा सपनों का घर बनाना

 | 
हरियाणा में प्रदेश में बढ़ेगे कलेक्टर रेट, एक अप्रैल से महंगा होगा सपनों का घर बनाना
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में अगर आप सपना का घर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। क्योंकि प्रदेश में एक अप्रैल से कलेक्टर रेट में बढ़ौतरी होने की संभावना जताई जा रही है। इससे प्रॉपर्टी बाजार एक बार फिर हलचल की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में प्रशासन की ओर से एक अप्रैल से कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। इससे ज़मीन और मकानों की रजिस्ट्री महंगी होना तय है। यह संकेत मिल रहे हैं कि इस बार बढ़ोतरी सीमित दायरे में रखी जाएगी।

जानकारी के अनुसार इस बार 5 फीसद से 10 फीसद तक कलेक्टर रेट में बढ़ोत्तरी की संभावना है। दरअसल कलेक्टर रेट वह न्यूनतम दर होती है, जिस पर किसी संपत्ति की रजिस्ट्री होती है। जैसे ही इसमें बढ़ोतरी होती है, रजिस्ट्री शुल्क अपने आप बढ़ जाता है। हर बार कलेक्टर रेट बढऩे के साथ ही प्रॉपर्टी बाजार में बूम तेज हो जाती है। बता दें कि पिछले वर्ष कलेक्टर रेट में 20 से 50 फभ्सद से अधिक तक की बढ़ोत्तरी हुई थी। लोगों ने अपनी आपत्ति भी दर्ज करवाई थी। इसके चलते संशोधित कलेक्टर रेट की लिस्ट भी जारी की गई थी।

बता दें कि इस बार प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर स्थिति उतनी तेज नहीं मानी जा रही, लेकिन पिछले वर्ष की बढ़ोतरी का असर अभी तक पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। 2025 में कलेक्टर रेट में लागू की गई बढ़ोतरी ने प्रॉपर्टी बाजार की तस्वीर ही बदल दी थी। कई एरिया में तो अचानक रेट बढऩे से रजिस्ट्री करवाना महंगा हो गया था और खरीदारों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ा था।
 

WhatsApp Group Join Now