home page

हरियाणा प्रदेश में ट्रक और कार की टक्कर, दुर्घटना में दो सगे भाईयों समेत 3 की मौत

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में करनाल जिला से हैं। जिला के ब्लॉक कलानौर थाना क्षेत्र में 152डी हाईवे पर वीरवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में दो भाईयों समेत तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब  साढ़े 5 बजे  खैरड़ी मोड़ के पास 152 डी पर हुआ, जहां अंबाला से नारनौल जा रही एक टाटा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकरा गई। 

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा गाड़ी आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 3 युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 3 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया तथा परिजनों और संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी।

इस हादसे में मारे गये मृतकों की पहचान 50 साल के मनोज कुमार जैन, 53 साल के मनीष कुमार जैन, दोनों पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र जैन निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल तथा 37 साल के संदीप कुमार निवासी जलपूरा, महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार जैन और मनीष कुमार जैन सगे भाई थे और क्रेशर व्यवसाय से जुड़े हुए थे। वे एक पार्टी से मुलाकात कर बुधवार सुबह वापस नारनौल लौट रहे थे।

WhatsApp Group Join Now

बताया जा रहा है कि इसी दौरान कलानौर के निकट खैरड़ी मोड़ 152 पर उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे टकरा गई, इससे 3 की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं स्वजन मौके पर पहुंचे हैं और शिनाख्त कर ली  है।