home page

SIRSA के 2 और गांवों के लिए खुला क्षतिपूर्ति पोर्टल, आगजनी के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाएं

 | 
  Compensation portal opened for 2 more villages of SIRSA, register details of wheat crop loss due to fire
Mahendra india news, new delhi

रबी 2025-26 में आगजनी के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। तहसील कालांवाली के गांव मिठड़ी व SIRSA तहसील के थेहड़ी बाबा सावन सिंह के प्रभावित खसरा नंबर-किला नंबर के आधार पर किसान 28 अप्रैल तक अपने नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।


SIRSA जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला SIRSA की तहसील SIRSA के गांव थेहड़ी बाबा सावन सिंह के खसरा नंबर 105//2,3 व तहसील कालांवाली के गांव मिठड़ी के खसरा नंबर 75//10/2, 11, 12 मिन से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना दावा दर्ज करें और संबंधित जानकारी पूर्ण एवं सही अपलोड करें।