home page

अवैध आदर्श कॉलोनी में गैर कानूनी निर्माण को लेकर सीएम को भेजी शिकायत

Complaint sent to CM regarding illegal construction in illegal Adarsh ​​Colony
 
 | 
Complaint sent to CM regarding illegal construction in illegal Adarsh ​​Colony

 दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई व गैर कानूनी निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग
सिरसा। शहर के बरनाला रोड वार्ड नंबर 3 में स्थित अवैध आदर्श कॉलोनी में गैर कानूनन तरीके से हो रही अवैध कंस्ट्रक्शन को लेकर सुरेन्द्र कुमार पुत्र सतपाल निवासी कंगन पुर रोड, भारत नगर, नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बरनाला रोड वार्ड नंबर 3 में स्थित अवैध आदर्श कॉलोनी में गैर कानूनन तरीके से अवैध कंस्ट्रक्शन-निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस कॉलोनी में बिना नक्शा पास करवाए गैर कानूनन अवैध तरीके से कई निर्माण कार्य चल रहे हंै और सरकारी राजस्व की मोटी लूट खसोट की जा रही है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आदर्श कॉलोनी पीर मंदिर वाली गली में कई निर्माण कार्य अवैध तरीके से चल रहे हैं। इस गैर कानूनन निर्माण कार्य को करवाने के लिए कई रसूखदार लोगों द्वारा कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है। यही नहीं वार्ड नंबर 3 के नगर पार्षद भी इस अवैध निर्माण कार्य की ओर आंखें मूंद कर बैठे हुए हैं।

यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में अवैध कमर्शियल को लेकर जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि बिना किसी देरी के जल्द से जल्द इस अवैध आदर्श कॉलोनी में गैर कानूनन तरीके और अवैध तरीके से किये गए निर्माण कार्य को तुरंत प्रभाव से बुलडोजर की मदद से गिराया जाये और दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए।

WhatsApp Group Join Now