HARYANA के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 11 जून को करेंगे शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। सरकारी स्कूलों में 14 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अब लंबित मांगों को लेकर आंदोलन के रास्ते पर उतरने जा रहे हैं। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट संघ ने चेतावनी दी है कि 11 जून को कर्मचारी शिक्षा मंत्री के पानीपत स्थित निवास पर प्रदर्शन करेंगे।
SIRSA जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि लंबे समय से सरकार और विभाग के समक्ष मांगें रखी जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में हरियाणा सर्विस सिक्योरिटी एक्ट लागू कर कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा देने का प्राविधान किया था, लेकिन आज तक इस मामले में कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाया गया है, जिससे प्रदेशभर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट में भारी रोष है।
