home page

कांग्रेस नेताओं ने सिरसा में 23 जुलाई को बिजली बोर्ड के एसई कार्यालय के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन को एक सप्ताह के लिए किया स्थगित, डीसी से बैठक के बाद घेराव टाला

 | 
Congress leaders in Sirsa have postponed the protest scheduled for July 23 outside the Electricity Board SE's office by a week; the planned siege was called off following a meeting with the Deputy Commissioner

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिला उपायुक्त शान्तनु शर्मा के साथ हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने 23 जुलाई को बिजली बोर्ड के एसई कार्यालय के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। बैठक में प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिले में बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा। 

इसी के साथ ही यह भी कहा गया कि उपभोक्ताओं के फोन कॉल नहीं उठाने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने फिलहाल आंदोलन को एक सप्ताह के लिए टालने का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो एसई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।