home page

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि तथा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिरसा लघु सचिवालय के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार रोष प्रदर्शन

 | 
Congress party workers staged a strong protest against the BJP government in front of the Sirsa Mini Secretariat over the continuous increase in petrol and diesel prices and the NEET exam paper leak case
mahendra india news, new delhi 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि तथा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश का आम नागरिक आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहा है। पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दूध तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 

Congress party workers staged a strong protest against the BJP government in front of the Sirsa Mini Secretariat over the continuous increase in petrol and diesel prices and the NEET exam paper leak case
वहीं रसोई गैस सिलेंडर की महंगाई ने मध्यम वर्ग एवं गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि महंगाई के कारण आम परिवारों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। केहरवाला ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताते हुए कहा कि लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की वर्षों की मेहनत एवं उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया गया है।

यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय : बैनीवाल 
वही विधायक चौधरी भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि युवाओं का परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है, जिसे बहाल करना बेहद जरूरी है। विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना विपक्ष का कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। 
जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से मांग की कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल कम किया जाए तथा दूध, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए। साथ ही महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए जनहितकारी कदम उठाने की मांग की गई।

WhatsApp Group Join Now


ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जाए ताकि विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और युवाओं का शिक्षा व्यवस्था में विश्वास दोबारा कायम हो। इस मौके पर कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, ऐलनाबाद विधायक चौ भरत सिंह बेनीवाल, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया, पूर्व विधायक अमित सिहाग, वीरभान मेहता, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, राजेश चाड़ीवाल, संदीप नेहरा, महेश बंसल अध्यक्ष नगर पालिका कालावली, सुभाष जोधपुरिया, जसवंत कसवा, बलविंदर नेहरा, मोहित शर्मा, कृष्णा फौगाट, शुभम पूनिया, रतन गेदर, लादूराम पूनिया, ज्ञानी करनैल सिंह, इंद्र जैन, सुरजीत भावदीन, रणधीर पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद , 


सहीराम सहारण,डॉक्टर आजाद केलनिया, मंगल शर्मा, हरी जागु, प्रेम कच्छावा, बृजलाल घोड़ेला, बलवंत सिंह, लक्ष्मीकांत, रामकुमार निरंकारी, सोनू कंबोज, रणधीर हुड्डा, हरबंस बेगू, जसवंत पनिहारी, मास्टर दिलीप सिंह, सिकंदर बाहिया, राजकुमार चंदा, राजपाल भांभू, राजपाल भांभू, सुरेश सरपंच, धर्मवीर खोखर, नायब सिंह थिराज, धीरज, चंद्रशेखर सोनी, आनंद भांभू, रामकुमार निरंकारी, सुनील बोमरा, श्यामलाल वर्मा, श्यामलाल सचदेवा, सतपाल मेहता, सुशील बेनीवाल, ख्यालीराम पूर्व पार्षद, हरविंदर बेगू, कर्मवीर बेगू, दिलदार बेगू,महेंद्र खिचड़ , विशाल सोनी, रामपाल शेरपुरा, हरबंस बेगू, जगदीश बेगू, मनीष खत्री, वेद सैनी, राम किशन गोठवाल, कृष्ण टोक सिया, गुरुदता बाजेका आदि मौजूद थे।