home page

कांग्रेस ने अपने विधायक बेचे और BJP ने उन विधायकों को खरीदा: अदित्य देवीलाल

 | 
Congress sold its MLAs and BJP bought them: Aditya Devi Lal
Mahendra india news, new delhi

प्रश्न काल के दौरान मास्टर प्लान और भू माफिया का मुद्दा उठाया, विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के विषय पर नियम-84 के तहत चर्चा करवाए जाने बारे एक प्रस्ताव रखा

राज्यसभा चुनाव पर INLD के विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि इस बार के राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के शहरों और गांव में जोर शोर से चर्चाएं थी। जागरूक मतदाता टक टकी लगाकर हर पल की जानकारी ले रहे थे। हरियाणा की जनता बहुत भावुक है वह अपने नेताओं से जुड़ी रहती है। इंडियन नेशनल लोकदल ने जन भावना को ध्यान में रखते हुए चुनाव से दूरी रखी थी। पिछले दो राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस और BJP ने विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग की थी।

कांग्रेस और BJP जनता की भावनाओं से खेलते हैं। कल हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और बीजेपी का पर्दाफाश जनता के बीच में हो गया है। इससे पहले स्याही कांड और कार्तिक शर्मा की जीत में भी हॉर्स ट्रेडिंग हुई थी। सत्ता पक्ष की बीजेपी और विपक्ष के कांग्रेस ने मिलकर प्रदेश की पौने तीन करोड़ की जनता के साथ खेल किया है। इन लोगों को शर्म नहीं आई। एक तरफ हरियाणा की जनता सरकार के कार्यकाल से परेशान है। वहीं कांग्रेस नेता ने अपने विधायकों को बीजेपी की तरफ भेज दिया। मतदान के दौरान कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रभारी बीके हरिप्रसाद हर मतदाता का वोट देख रहे थे कि किस MLA ने कहां वोट डाला है।

जब कांग्रेस को सब कुछ पता लग गया था। तो 4 बजे मतगणना बंद होते ही जनता के सामने इसका खुलासा कर देना चाहिए था। कांग्रेस को बताना चाहिए था कि उनके किस विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है और किस विधायक ने बीजेपी के पक्ष में अपना वोट रद्द करवाया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चुप्पी कई सवालों को खड़ा कर रही है। कांग्रेस गरीबों के साथ होने की बात करती है। लेकिन कांग्रेस ने एक दलित समाज के व्यक्ति को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग में विश्वास करती है। करोड़ों में विधायक बिकने की सूचना है। कांग्रेस ने अपने विधायक बेचे और बीजेपी ने उन विधायकों को खरीदा। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान की धज्जियां उड़ा दी। हलके के लोग जानना चाहते हैं, कहीं उनके विधायक ने क्रॉस वोटिंग तो नहीं की है।

WhatsApp Group Join Now


मुख्यमंत्री नायब सैनी के इंडियन नेशनल लोकदल को कांग्रेस की बी टीम बताने पर आदित्य देवीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उनको ज्यादा बोलने की आदत है। उनको अपनी जांच करवानी चाहिए। बीजेपी ने कांग्रेस के लिए जो गड्ढा खोदा था। उसमें बीजेपी ही गिर गई है। बीजेपी के एक सदस्य का वोट भी रद्द हुआ है। कांग्रेस के वोट रद्द करवाने में हुड्डा ने योजनाबद्ध तरीके से मदद की है। आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें मुख्यमंत्री ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देने की बात कही थी। इस पर आदित्य देवीलाल ने कहा नामांकन के दिन निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल ने कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं ऐसे में उनके समर्थन का सवाल ही नहीं उठाता।


सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने प्रश्नकाल के दौरान कितने शहरों को मास्टर प्लान के तहत अधिसूचित किया गया है? उन्होंने कहा कि जो सवाल पूछे गए हैं उसका जवाब मंत्री ने नहीं दिया। उन्होंने आग्रह किया कि सभी 80 शहरों की सूची दी जाए कि उनमें से कितने नगर मास्टर प्लान के तहत किस स्टेज पर हैं। उन्होंने सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछते हुए कहा कि यह बड़ी चिंता का विषय है कि मास्टर प्लान के अभाव में भू माफिया द्वारा अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। जिन शहरों में इस तरह की योजनाएं नहीं बनती वहां भू माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं और सफेदपोश लोगों के साथ मिलकर सरे आम अवैध कालोनियां काट रहे हैं।
विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के विषय पर नियम-84 के तहत चर्चा करवाए जाने बारे एक प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में कहा गया कि इनेलो पार्टी चाहती है कि इस विषय पर चर्चा करवाई जाए जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की है तथा उसके क्या कारण रहे ताकि प्रदेश की जनता को भी इस बारे जानकारी हो सके।