सिरसा ब्लॉक समिति के चेयरमैन बने कांग्रेस समर्थित मास्टर जसवंत सिंह पनिहारी
mahendra india news, new delhi
सिरसा। कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि सिरसा ब्लॉक समिति के चेयरमैन पद पर कांग्रेस समर्थित मास्टर जसवंत सिंह पनिहारी ने एकतरफा जीत हासिल कर यह प्रमाणित कर दिया कि कांग्रेस ही सही मायने में विकास की पक्षधर है और आमजन के हितों के लिए समर्पित राजनीतिक दल है। वे मंगलवार को सिरसा ब्लॉक समिति के चुनावों में विजयी हुए कांगे्रेस समर्थित मास्टर जसवंत सिंह पनिहारी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दे रहे थे।
विधायक शीशपाल केहरवाला ने बताया कि कुल 29 सदस्यों पर आधारित हाउस में अकेले 20 वोट कांग्रेस समर्थित जसवंत सिंह पनिहारी को गए जिससे वे इस प्रतिष्ठित पद पर चुने गए। विधायक केहरवाला ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की लोकप्रियता को रोकने के लिए सत्तासीन भाजपा ने काफी प्रयास किया मगर वह कांग्रेस को विजयी होने से नहीं रोक सकी।
विधायक केहरवाला ने इस विजय के लिए सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा, राजकुमार शर्मा, डॉ. सुभाष जोधपुरिया से लेकर पार्टी केे एक एक कर्मठ कार्यकर्ता को बधाई है जिन्होंने इस चुनाव के लिए अपनी भावनाएं पार्टी के प्रति व्यक्त की। विधायक शीशपाल केहरवाला ने बताया कि कांग्रेस की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मास्टर जसवंत सिंह पनिहारी ने चेयरमैन पद का चुनाव दूसरी बार जीता है। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ ही सिरसा ब्लॉक समिति के तहत आते ग्रामीणांचल में विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाया जाएगा।
