हरियाणा में कांग्रेस की टीम तैयार, राव नरेंद्र प्रदेश प्रधान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी मिली यह जिम्मेदारी
हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद संगठनात्मक ढांचा के अंदर बदलाव आखिर कर दिया गया है। हरियाणा में कांग्रेस ने हरियाणा में राव नरेंद्र सिंह को नए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह को कांग्रेस विधानसभा दल नेता नियुक्त किया गया है. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की मंजूरी के बाद यह बदलाव किया गया है.
इस नियुक्ति के साथ ही करीबन 20 वर्ष से चले आ रहे जाट, अनूसूचित जाति समीकरण में बदलाव आया है. कांग्रेस के पुराने राजनैतिक समीकरणों में अक्सर शीर्ष पदों पर जाट और दलित की जोड़ी होती थी, लेकिन इस बार पार्टी ने पुराने फॉर्मूला को तोड़ते हुए जाट और ओबीसी को 2 अहम पदों (नेता विपक्ष और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष) की जिम्मेदारी सौंपी है.
आपको बता दें कि नया संयोजन यह संकेत देता है कि पार्टी अब ओबीसी और अन्य समुदायों को ध्यान में रखते हुए समीकरण बदलने का प्रयास कर रही है।
पिछले एक वर्ष से हरियाणा कांग्रेस में प्रधान और विपक्ष नेता के पदों को नहीं भरा गया था. विधानसभा चुनावों के बाद यह दोनों पद रिक्त थे. पार्टी ने कई बैठकों और सर्वेक्षणों के बाद यह फैसला लिया.
भूपिंदर हुड्डा का नाम पहले से ही विपक्ष नेता के रूप में सामने आ रहा था. 37 कांग्रेस विधायकों में से अधिकांश ने उन्हें इस पद के लिए समर्थन दिया था.
