home page

सिरसा शहर में तीन साल से अटकी मुख्य गली के निर्माण कार्य को मिली गति, लगभग 93 लाख रुपये होंगे खर्च

 | 
news

mahendra india news, new delhi

सिरसा। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए चौधरी रणजीत सिंह चौटाला वाली गली से हिसार रोड तक मुख्य गली के सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य पिछले करीब तीन वर्षों से लंबित था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य की शुरुआत एक बुजुर्ग महिला के हाथों नारियल फुड़वाकर करवाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी के साथ वार्ड नंबर 4 के पार्षद सन्नप्रीत सोढ़ी और वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमन शर्मा मौजूद रहीं।

इस अवसर पर चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला वाली गली से हिसार रोड तक जाने वाली यह मुख्य गली क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले करीब तीन वर्षों से लंबित इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम होगा।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और लोगों की जरूरतों को नगर परिषद के समक्ष रखते हैं, ताकि आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य करवाकर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

WhatsApp Group Join Now

वार्ड नंबर 4 के पार्षद सन्नप्रीत सोढ़ी और वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमन शर्मा ने भी इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होने में मदद मिलेगी। उन्होंने विकास कार्य शुरू करवाने के लिए नगर परिषद का आभार व्यक्त किया।

चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और लंबित कार्यों को आगे बढ़ाकर सिरसा के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।