home page

विभाग समन्वय बनाकर सडक़ सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा : उपायुक्त शांतनु शर्मा

 | 
Coordinate departments to complete road safety works on priority: Deputy Commissioner Shantanu Sharma

mahendra india news, new delhi
SIRSA उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, एएसपी आदर्शदीप सिंह, आरटीए संजय बिनोई, जिला वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सडक़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उपायुक्त ने कहा कि सडक़ सुरक्षा से संबंधित किसी भी विभाग को यदि किसी अन्य विभाग से अनुरोध प्राप्त होता है तो उसे जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय और तालमेल के साथ कार्य करें ताकि सडक़ दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और आमजन को सुरक्षित यातायात सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट (एटीआर) जल्द से जल्द सबमिट करें। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी ऑडिट के कार्यों को गंभीरता से लिया जाए और कमियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।


उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सडक़ मार्ग पर बाधा बनने वाले पेड़ों और बिजली पोल व अन्य अवरोधों को भी हटवाया जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि सीवरेज के मैनहोल, होद अथवा पाइपलाइन आदि के कारण यदि यातायात में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए।

WhatsApp Group Join Now


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सडक़ों पर गड्ढों की मरम्मत, नहरों व माइनरों पर बनी पुलियों तथा रेलिंगों की स्थिति को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अगली बैठक तक पूर्ण कार्ययोजना के साथ कार्य करते हुए सडक़ सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और प्रगति से अवगत करवाएं।