home page

पार्षद मोनिका सर्राफ ने किया गोल्ड लोन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

 | 
Councilor Monica Saraf inaugurated the new branch of Gold Loan Bank

mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर के वार्ड नंबर 17 की पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ ने हिसारिया बाजार में नवनिर्मित फेड गोल्ड लोन बैंक का उद्घाटन किया। उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, युक्ति सिंगला, योगेश सिंगला, एरिया रीजनल मैनेजर, बीएम तरूण कुमार, एबीएम शिल्पा डावरा, विजय शर्मा कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव सहित स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

इस मौके पर मोनिका सर्राफ ने कहा कि सरकार व आरबीआई द्वारा प्रमाणित यह बैंक लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का ये अच्छा फैसला है कि आप अपनी कीमती चीजें बेचने की बजाय यहां सुरक्षित रखकर और यहां से पैसे लेकर अपना काम चलाएं, ताकि आपका काम भी चल जाए और आपका कीमती सामान भी सुरक्षित रह जाए।

इस मौके पर रीजनल मैनेजर आलोक तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि शहरवासियों को अच्छी सेवाएं दी जाए। उन्होंने कहा कि कम ब्याज पर लोगों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएगी। इसके लिए बैंक के स्टाफ को भी अच्छे से ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह शाखा शहरवासियों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेगी। इस मौके पर मनोज फेफाना वाले, बिटू बड़वा वाले व वार्ड 17 के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now