home page

श्री लॉर्ड गणेश चंद्रमणि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गौ सेवा शिविर आयोजित

 | 
Cow service camp organized by Shri Lord Ganesh Chandramani Charitable Trust

mahendra india news, new delhi
सिरसा श्री लॉर्ड गणेश चंद्रमणि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गौ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने श्री गौशाला में पहुंचकर गौ माता की सेवा की तथा उनके लिए चारे एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधान पुरषोत्तम लाल शर्मा, जो एक प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं, ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ सेवा न केवल धार्मिक आस्था का विषय है, बल्कि यह मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि गौ सेवा से समाज में दया, सेवा और संस्कारों की भावना विकसित होती है। शर्मा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर गौशालाओं में पहुंचकर गौ सेवा करें तथा अपने सामर्थ्य अनुसार चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल गौ सेवा तक सीमित नहीं है,

बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता, गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलवाना, पर्यावरण संरक्षण के तहत पेड़-पौधे लगाना एवं अन्य मानवीय सेवा कार्यों में भी योगदान देना है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने गौ माता की सेवा कर समाज में गौ संरक्षण का संदेश दिया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now