home page

बंता सिंह भवन रानियां में भाकपा ने मीटिंग में अनेक मुद्दों पर की चर्चा

 | 
CPI(M) discussed several issues in a meeting at Banta Singh Bhawan, Rania

mahendra india news, new delhi
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सिरसा की मीटिंग बंता सिंह भवन रानियां में कॉमरेड बलवंत सिंह संतनगर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में बीबी बेअंत कौर धर्मपत्नी करनैल सिंह अस्पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अमेरिका द्वारा वेनजुएला के राष्ट्रपति के परिवार की गिरफ्तारी व उनके देश पर हमले पर चिन्ता व विरोध प्रस्ताव किया गया। प्रोफेसर हरविंदर सिंह सिरसा अपने पंजाबी भाषा के अध्यापन कार्य से 31 दिसम्बर 2025 को सेवानिवृत होने के बाद आज मीटिंग में उपस्थित हुए। बैठक में उनका पुरजोर स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित होते हुए कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि प्रोफेसर हरविंदर सिंह सिरसा की प्रगतिवादी प्रतिबद्धता आने वाले समय में पार्टी के लिए पथ प्रदर्शन का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप अपनी थानेदारी प्राकृतिक संपदा सम्पन्न देशों पर चला रहा है। मोदी सरकार मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत ग्राम जी करके खत्म करने पर आमादा है।

डा. सुखदेव सिंह जम्मू ने नागपुर में हुई राष्ट्रीय काउंसिल की मीटिंग में तय किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 15 जनवरी को जींद में बिजली के इंजीनियर, कर्मचारी संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे हरियाणा से किसान मजदूर साथी भाग लेंगे।

WhatsApp Group Join Now

16 जनवरी को बिजली बिल संशोधन 2025 व बीज संशोधन बिल 2025 के खिलाफ  जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 12 फरवरी को मजदूर कर्मचारी किसान संगठनों द्वारा देश व्यापी हड़ताल को सफ़ल बनाने का आहवान किया गया। बैठक में प्रीतपाल सिद्धू, बलराज बणी, तिलक राज विनायक, भजन लाल बाजेकां, पाला सिंह चीमा, हैप्पी बख्शी, लक्ष्मण सिंह शेखावत, हरदेव जोश, बलवंत सिंह, कुलदीप करीवाला, गुरनाम सिंह करीवाला, बलदेव बराड़ दमदमा व जसबीर सिंह नकोड़ा उपस्थित थे।