home page

SIRSA में विभिन्न आयु वर्गों के क्रिकेट ट्रायल 14-15 अप्रेल को, निर्धारित मापदंड पूरे करने अनिवार्य

 | 
Cricket trials for different age groups to be held in SIRSA on April 14-15, fulfilling the prescribed criteria is mandatory

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन ने विभिन्न आयु वर्गों के क्रिकेट खिलाडिय़ों के ट्रायल के लिए अपने स्तर पर तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्धारित अंतर जिला प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 सत्र के कार्यक्रम के तहत लिए जाने वाले इन ट्रायल के सिलसिले में निर्धारित किए गए मापदंडों बारे सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने बताया कि आगामी 14 अप्रेल को पटौदी ट्रॉफी एवं अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। साथ ही 15 अप्रेल को अंडर-19 व अंडर-16 आयु वर्ग के ट्रायल लिए जाएंगे।

डॉ. वेद बेनीवाल ने बताया कि उपरोक्त दोनों दिवसों के दौरान शाह सतनाम क्रिकेट स्टेडियम में सुबह सात बजे लिए जाने इन ट्रायल देने वाले खिलाडिय़ों के लिए डे्रस कोड में आना होगा और अपनी किट साथ लाना अनिवार्य होगा।
 


इन मापदंडों का होना अनिवार्य
डॉ. वेद बेनीवाल ने बताया कि ट्रायल के लिए जिन दस्तावेजों को अनिवार्य किया गया है उनमें अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ी के लिए 1 सितंबर 2003 को अथवा उसके बाद पैदा होना आवश्यक है। साथ ही अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी के लिए 1 सितंबर 2007 को या उसके बाद जन्म होना आवश्यक है। अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए 1 सितंबर 2010 व 31 अगस्त 2012 के बीच जन्म होना अनिवार्य है। सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों के लिए अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र व दस जमा दो कक्षा का सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है।

साथ ही अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए पिछले वर्ष की कक्षा का शैक्षणिक सर्टिफिकेट लाना जरूरी है। डॉ. बेनीवाल ने बताया कि उपरोक्त वर्गों के ट्रायल के दौरान मेधावी खिलाडिय़ों के चयन के लिए चयनकर्ताओं की भी नियुक्ति कर दी गई है।