home page

हरियाणा प्रदेश में पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में पुल से गिरा बदमाश, पांव टूटा

 | 
new

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के कैथल जिला से बड़ी ख्खबर सामने आ रही है। कैथल जिला की सीआईए-वन पुलिस टीम के साथ सुबह 152डी पुल पर निशानदेही के लिए गए बदमाश ने हिरासत से भागने का प्रयास किया। इस प्रयास में बदमाश पुल से नीचे गिर गया और उसका पांव टूट गया। बदमाश को कैथल के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एचसी सतबीर सिंह की टीम बुधवार को शाम के समय गांव हरसौला बस अड्डा के पास मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि गांव हजवाना निवासी सुरेंद्र सिंह अवैध हथियार लिए गांव सिसमौर से पाई नहर पुल के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गांव हजवाना निवासी सुरेंद्र उर्फ गोलू को काबू कर लिया।

इस दौरान उससे अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। तितरम थाना में मामला दर्ज करके आरोपित को एएसआई गुरदान ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सुरेंद्रू ने बताया कि उसे एक हथियार सप्लायर यह हथियार 152 डी पर पाई से बरसाना रोड पर देकर गया था।

इस दौरान आरोपित सुरेंद्र को सीआईए-वन पुलिस टीम वीरवार की सुबह उस स्थान की निशानदेही करवाने के लिए 152 डी पर पाई से बरसाना रोड पर लेकर गई थी। वहां आरोपित सुरेंद्र ने पुलिस टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास किया गया। इसी दौरान वह पुल से नीचे गिर गया और उसके पैर में फ्रैकचर आ गया। पुलिस ने उसे पकड़ कर कैथल के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।

WhatsApp Group Join Now


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस ने तितरम थाना और पूंडरी क्षेत्र से 2 आरोपी को काबू किया। उनसे अवैध पिस्तौल, देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। इनमें से आरोपित सुरेंद्र ने भागने का प्रयास किया था।