home page

हरिद्वार के लिए उमड़ी कांवडय़िों की भीड़, चलाईं गई हरियाणा रोडवेज की विशेष बसें

 | 
news

mahendra india news, new delhi
आज सावन माह का पहला सोमवार है। शिव मंदिरों मेंं शिव भक्तों की सुबह से ही भीड़ रही। वहीं सावन के पहले सोमवार पर हरिद्वार से गंगाजल लेने जाने वाले कांवडय़िों की भीड़ बढऩे लगी है। पानीपत बस स्टैंड पर सोमवार को भ्भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बस स्टैंड परिसर में पहुंचे।

हरिद्वार जाने वाले भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने स्पेशल बसों का संचालन हरिद्वार के लिए कर दिया है। जिससे श्रद्धालुओं को वक्त पर बसें उपलब्ध हो सकेंं। पानीपत हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक विक्रम कम्बोज ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी।

इसके बाद हरिद्वार जाने वाले भक्तों की संख्या जैसे-जैसे बढ़ी, उसी के मुताबिक स्पेशल बसों को हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया है। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों ने बसों में व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को बैठाया और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि इसी के साथ ही  बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें जरूर लगीं, लेकिन पर्याप्त बसों के संचालन के कारण उन्हें अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। अधिकांश बसें पूरी क्षमता के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुईं।

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सावन के दौरान कांवडय़िों की संख्या लगातार बढऩे की संभावना है। इसे देखते हुए आगामी दिनों में भी आवश्यकता के अनुसार स्पेशल बसों का संचालन जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।