home page

आज चक्रवाती तूफान सेन्यार रफ्तार से मचाएगा तबाही, तेज आंधी-बरसात का अलर्ट

 | 
Cyclone Senyar will wreak havoc today, with heavy rain and storm alert issued
Mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी भारत में ठंड का असर बढ़ रहा है। पहाड़ी एरिया में बर्फबारी हो रही है। मौसम में आज शनिवार यानि 29 नवंबर को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात सेन्यार को लेकर ताजा और लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात सेन्यार मलक्का जलडमरूमध्य और उससे सटे पूर्वोत्तर इंडोनेशिया के ऊपर तेजी से बढ़ रहा है।


बता दें कि इसने इंडोनेशियाई तटरेखा को पार कर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में खलबली मचा दी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान में 70 किलोमीटर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और जमीन पर पहुंचते समय इसकी रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है।

पांच प्रदेशों में तेज आंधी- मूसलाधार बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बरसात और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चले की संभावना है। मछुआरों को समुद्र किनारे से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।



24 घंटे तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ जाएगा चक्रवाती तूफान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवाती तूफान शनिवार सुबह तक ताकत अपनी बनाए रखें और पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपनी गति जारी रखेगा, और बाद में पूर्व की ओर तेजी से मुड़ेगा और अंतत: 24 घंटों के भीतर कमजोर पड़ जाएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मलक्का जलडमरूमध्य में इस तरह का मोड़ आना सामान्य है और आमतौर पर बनता है।

हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर बदलाव होने वाला है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 28 नवंबर,2025 को मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 29 व 30 नवंबर को बीच बीच में हल्के बादल तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर  व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने तथा दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। इस दौरान  राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली पिछले 14 दिन से लगातार खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रही है। यहां 18 जगह एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि कल यानी 29 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी में 29 और 30 नवंबर को मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले महीने की शुरुआत भी मौसम साफ रहने के साथ हो सकती है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार में 29 नवंबर से शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गया और नवादा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।