home page

सिरसा में तूफान से केलनियां नंदीशाला में लाखों का नुकसान

 | 
Damage caused to lakhs in Kelaniya Nandishala due to storm in Sirsa

 
सिरसा। बीती सांय को आए तूफान ने नंदीशाला केलनिया में गौवंश के लिए लगाए गए दो तूड़ी के शैड सहित तीन शैडों को उखाड़ दिया, जिससे 10 से 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रबंधक कमेटी नंदीशाला केलनिया के सचिव सुशील कंदोई ने बताया कि बीती सांय को आए जबरदस्त तूफान से नंदीशाला में बनाए गए दो तूड़ी के शैड की छतें व एक बाहर बनाए गए बड़े शैड की छत तूफान में उड़ गई।

गनीमत रही कि इस दौरान गौवंश को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस बाबत नगर परिषद सिरसा को भी नंदीशाला कमेटी की ओर से लिखित में दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की गौवंश के लिए उचित व्यवस्था की जाए। वहीं आमजन से भी आह्वान किया गया है, ताकि जल्द से जल्द शैडों का निर्माण कर गौवंश को गर्मी से निजात दिलाई जाए।