home page

सिरसा की बेटी जिया ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में रही प्रथम

Sirsa's daughter Jiya stood first in the All India Open Skating Championship.
 
 | 
Mahendra india news, new delhi

 Mahendra india news, new delhi
सिरसा। शिमला के आॅकलैंड हाउस में 25 मई 2026 को संपन्न हुई 7वीं ओपन स्केटिंग प्रतियोगिता में सिरसा की जिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, एएफएस, सिरसा की कक्षा 10वीं की छात्रा जिया पुत्री रोहताश सहायक आचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा ने कोच रवीना के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर जिया ने अपनी कोच रवीना, माता-पिता एवं विद्यालय के प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। जिया ने कहा कि वह उनकी प्रेरणा से भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रयासरत रहेगी। जिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है।