डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सिरसा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
mahendra india news, new delhi
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सिरसा में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र बैनीवाल (सेवानिवृत्त होर्टीकल्चर ऑफिसर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।
राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गूंज उठा, जिससे सम्पूर्ण परिसर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इसके उपरांत एलकेजी, यूकेजी से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, नृत्यए कविताएं एवं लघु नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के शिक्षकगण ने भी देशभक्ति गीतों एवं प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बनाया। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इसी अवसर पर विद्यालय के विज्ञान एवं गणित विभाग द्वारा विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट परिचय देते हुए अनेक आकर्षक, उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जाए पर्यावरण संरक्षण, गणितीय अवधारणाएं, दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता जैसे विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता, तार्किक सोच और अनुसंधानात्मक दृष्टि को उजागर किया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र बैनीवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही देश का भविष्य है और उसमें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, देशप्रेम एवं नैतिक मूल्यों का विकास अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियोंए शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संदेश और उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।
