home page

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सिरसा में आर्य समाज स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 | 
DAV Police Public School, Sirsa organized a program on Arya Samaj Foundation Day

mahendra india news, new delhi
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सिरसा में आर्य समाज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा खुशहाल चन्द को समर्पित हवन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आर्य समाज के प्रेरणादायक स्लोगनों का उत्साहपूर्वक उद्घोष किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और ऊजार्वान बन गया। छात्रा नव्या ने महात्मा खुशहाल चन्द को समर्पित एक भावपूर्ण कविता का गायन कर सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने अपने संबोधन में महात्मा खुशहाल चन्द के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महात्मा जी ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी गिरफ्तारी दी, जिससे अन्याय के विरुद्ध आंदोलन को और अधिक बल मिला।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 25 मार्च को विद्यालय परिवार आर्यरत्न पूनम सूरी के 79वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भव्य हवन और भजन संध्या का आयोजन भी करेगा, जिसमें आमजनमानस भी सादर आमंत्रित हैं। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस प्रकार विद्यालय में आर्य समाज के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

WhatsApp Group Join Now