home page

चौपटा के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

 | 
news

mahendra india news, new delhi
खंड चौपटा के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती शिखा गोदारा ने बताया कि विद्यालय के छात्राओं ने तीनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्राओं स्नेहा और भवानी ने 94% अंक प्राप्त कर ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं छात्राओं स्नेहा और आस्था ने 93 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान और छात्रा स्नेहा ने 91.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के 38 छात्र छात्राओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट में अपना स्थान बनाया। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों, उनके अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन और स्कूल की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है।