home page

दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी चोपटा में जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 | 
Dayanand Senior Secondary School Nathusari Chopta gave the message of environmental protection by planting trees on birthday

mahendra india news, new delhi
 पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्रा गार्गी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस साल भी विभिन्न स्थानों पौधारोपण कर एवं विभिन्न प्रकार की मुफ्त फूलदार पौधों की पौध वित्तरित की, जो कि प्रकृति मां को सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में अपना योगदान दे रही है।

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी चोपटा में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या शिखा विजेंद्र गोदारा ने बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधे एवं अन्य पौधे विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क वितरित किए व लगाए।

छात्रा गार्गी हर साल अन्य छात्र-छात्राओं को भी जन्मदिवस तथा अन्य अवसरों, एक पौधा मां के नाम आदि पौधारोपण के लिए प्रेरित करती रहती है और मुफ्त पौधे वितरित करने का काम कर रही है। इसके साथ पिछले सालों से रक्तदान जागरूकता अभियान, स्वच्छता आदि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है।

मातृभूमि वेलफेयर सोसाइटी, टीम निफा, नेहरू युवा केंद्र, माई भारत, गार्गी फाउंडेशन, भारतीय शिक्षण मंडल आदि संस्थाओं के साथ मिलकर अब तक 25000 से भी ज्यादा पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाकर एवं वितरित कर प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दिया।

प्राचार्या शिखा विजेंद्र गोदारा ने कहा कि जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाने की इस पहल का उद्देश्य समाज में हरित चेतना बढ़ाना और आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एक व्यक्ति एक पौधा के संकल्प से बड़े स्तर पर हरियाली बढ़ाई जा सकती है और यह जलवायु परिवर्तन एवं प्रदूषण से निपटने का प्रभावी तरीका है। पौधारोपण के बाद प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का वचन भी लिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं सामाजिक संगठन के प्रतिभागी और विद्यालय का स्टाफ  उपस्थित रहा।

WhatsApp Group Join Now