home page

बैठक में निर्णय: गुरुद्वारा चिला साहिब में 24 मई को होगा सिक्ख सम्मेलन

 | 
Decision in the meeting: Sikh conference to be held on May 24 at Gurdwara Chila Sahib

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा सिक्ख एकता दल, अकाल पंथक मोर्चा एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी हरियाणा की एक महत्वपूर्ण एवं संयुक्त बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह पातशाही दसवीं, सिरसा में संपन्न हुई। इस बैठक में हरियाणा के विभिन्न जिलों से इन संगठनों से जुड़े सिख प्रतिनिधियों एवं नेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान सिक्ख पंथ की चढ़दी कला (उन्नति), वर्तमान परिस्थितियों एवं भविष्य की गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

हरियाणा सिक्ख एकता दल द्वारा 8 सितंबर 2024 को करनाल में आयोजित सिक्ख सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार अगला सिक्ख सम्मेलन रविवार, 24 मई को गुरुद्वारा चिला साहिब, सिरसा में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में जत्थेदार बाबा जगतार सिंह  (कार सेवा, गुरुद्वारा चिला साहिब) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने हरियाणा में सिक्ख संस्थाओं के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर सिक्ख पंथ की चढ़दी कला के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही बैठक में स्पष्ट शब्दों में यह भी कहा गया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित सिखों की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में किसी भी प्रकार की सरकारी दखलअंदाजी तथा कुछ तत्वों द्वारा संस्थाओं को बदनाम करने की साजिशों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संगठनों ने सिक्ख संगत से अपील की है कि वे इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और पंथ की मजबूती के लिए एकजुटता का परिचय दें।