home page

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 एमएलए पर फैसला आज, कमेटी की बैठक आज

 | 
Decision on 5 Congress MLAs who cross-voted in Haryana Rajya Sabha elections today, committee meeting today
mahendra india news, new delhi

कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी की चंडीगढ़ में आज शुक्रवार को बैठक होने जा रही है। इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई है। प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के अंदर क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 एमएलए पर बैठक मं फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी की चंडीगढ़ में शाम 4 बजे से बैठक होगी। इसमें शोकॉज नोटिस पर एमएलए के जवाब और उनके रवैये पर चर्चा होगी।

कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति इन एमएलए के सियासी भविष्य पर निर्णय ले सकती है। कमेटी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को देगी। इन एमएएल को व्यक्तिगत सुनवाई का विकल्प नहीं दिया है। इससे तय माना जा रहा है कि पार्टी सख्त फैसले के मूड में है। यह सस्पेंशन या पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना भी हो सकता है।

आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि हरियाणा प्र्रदेश में कांग्रेस के 2 एमएलए तो खुलकर बागी हो चुके हैं। पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल ने तो शोकॉज नोटिस तक का जवाब नहीं दिया। वहीं, नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, साढौरा विधायक रेनू बाला और रतिया विधायक जरनैल सिंह ने जवाब तो दिया है, लेकिन विपक्ष नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट पर खुल कर हमलावर हैं।
 

WhatsApp Group Join Now